Thursday, April 23, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedबड़हलगंज: कॉफी शॉप में दबंगों ने दुकानदार और साथी पर जानलेवा हमला

बड़हलगंज: कॉफी शॉप में दबंगों ने दुकानदार और साथी पर जानलेवा हमला

बड़हलगंज – बड़हलगंज उपनगर में स्थित अम्बेडकर तिराहे पर एक कॉफी शॉप में रात क़रीब 9:35 बजे 15–20 लोगों ने लाठी‑डंडों, लोहे की रॉड, फाइटर और हाथ के कड़ों से दुकानदार शशि सोनकर और उनके साथी अमन सोनकर पर बेरहमी से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही बेहोश हो गए। हमलावरों ने दुकान का सामान भी तोड़ दिया।
घटना के बाद शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। दुकानदार शशि सोनकर ने थाने में 8 नामजद सहित कुल 20 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है और सभी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष सुनिल राय ने बताया कि शिकायत मिली है, मामले की जांच चल रही है और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments