Wednesday, May 20, 2026
Google search engine
Homeदेवरियागौरीबाजार आईटीआई में 13 अप्रैल को प्लेसमेंट कैंप, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स करेगी भर्ती

गौरीबाजार आईटीआई में 13 अप्रैल को प्लेसमेंट कैंप, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स करेगी भर्ती

देवरिया

प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गौरीबाजार के के राम ने बताया कि संस्थान परिसर में 13 अप्रैल 2026 को प्रातः 10 बजे से प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्रा. लि., होसुर (बेंगलुरु) द्वारा अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गौरीबाजार, देवरिया में किया जाएगा। इसमें हाई स्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।
इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षिक अंकपत्र एवं प्रमाण पत्रों की मूल प्रति व छायाप्रति, बायोडाटा, आधार कार्ड तथा चार पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।
चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा हॉस्टल सुविधा, पीएफ, ईएसआई, निःशुल्क परिवहन एवं भोजन की सुविधा प्रदान की जाएगी। विशेष रूप से देवरिया जनपद की महिला अभ्यर्थियों के लिए भी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments