Friday, September 11, 2026
Google search engine
Homeआजमगढ़* ट्रांसफार्मर फुंकने से सैकड़ों घरों में अंधेरा, 72 घंटे बाद भी...

* ट्रांसफार्मर फुंकने से सैकड़ों घरों में अंधेरा, 72 घंटे बाद भी नहीं बदला तो ग्रामीणों ने जताया विरोध*

* ट्रांसफार्मर फुंकने से सैकड़ों घरों में अंधेरा, 72 घंटे बाद भी नहीं बदला तो ग्रामीणों ने जताया विरोध*आजमगढ़। अतरौलिया क्षेत्र के लोहरा डंडवा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 63 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया। ट्रांसफार्मर फुंकने के 72 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से गांव के सैकड़ों घर अंधेरे में हैं। नाराज ग्रामीणों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन कर जल्द ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि शासन की ओर से 24 घंटे के भीतर खराब ट्रांसफार्मर बदलने का दावा किया जाता है, लेकिन लोहरा डंडवा गांव में तीन दिन से अधिक समय बीतने के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। ग्रामीणों के मुताबिक, समस्या की जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को कई बार फोन के माध्यम से दी गई, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। आरोप है कि अब तक विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर पहुंचकर ट्रांसफार्मर की स्थिति देखने तक नहीं आया। ट्रांसफार्मर जलने से गांव के करीब सैकड़ों घरों की बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली न होने से ग्रामीणों को उमस और गर्मी के बीच परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही घरेलू कामकाज और अन्य जरूरी कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
विरोध प्रदर्शन के दौरान मुकेश मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, अविनाश सिंह, आदित्य उपाध्याय, प्रतीक सिंह, पंकज सिंह, आनंद सिंह, रामबचन गौड़, अमित सिंह, शिवम गौड़, अंगद सिंह, परमहंस सिंह, मंगल सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया तो वे बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।
इस संबंध में उपखंड अधिकारी प्रवीन वर्मा ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से क्षेत्र में कई ट्रांसफार्मर जले हैं। संबंधित ट्रांसफार्मरों की पीआर (पावर रिप्लेसमेंट/प्रतिस्थापन प्रक्रिया) लगा दी गई है। लोहरा डंडवा गांव में ट्रांसफार्मर लगाने के लिए भेजा जा रहा है। जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments