Friday, September 11, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedबड़हलगंज में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने बांटे व्यापारी सदस्यता प्रमाण पत्र,...

बड़हलगंज में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने बांटे व्यापारी सदस्यता प्रमाण पत्र, व्यापारियों में दिखा भारी उत्साह

बड़हलगंज (गोरखपुर):
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल बड़हलगंज के तत्वावधान में व्यापारी सदस्यता प्रमाण पत्र वितरण अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में स्थानीय व्यापारियों को आधिकारिक सदस्यता प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जिससे स्थानीय व्यापार जगत में खुशी और एकजुटता का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि “व्यापारी समाज देश और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। संगठन का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा करना, उनकी समस्याओं का समय पर समाधान कराना और उन्हें प्रशासनिक स्तर पर एक मजबूत मंच प्रदान करना है।”
महामंत्री बृजेश जी निगम ने संगठन की आगामी रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए सभी नव-सदस्यों का स्वागत किया और उन्हें व्यापार मंडल के उद्देश्यों से अवगत कराया।
इस प्रमाण पत्र पंजीकरण अभियान के संयोजक एवं उपाध्यक्ष सतीश उमर ने अभियान की सफलता और व्यापारियों की बढ़ती सक्रियता पर विस्तार से अपनी बात रखी। वहीं, मंत्री दीपक रस्तोगी सहित आशीष जायसवाल, सुशील जायसवाल, अरुण गिरी, अनिल जायसवाल, अमित जायसवाल, संजय मद्धेशिया और प्रकाशवीर जायसवाल समेत कई गणमान्य व्यापारी और पदाधिकारी इस दौरान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
अतिथियों ने व्यापारियों को प्रमाण पत्र सौंपते हुए उन्हें संगठन के प्रति निष्ठावान रहने और आपसी सहयोग की भावना बनाए रखने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में सभी व्यापारियों ने व्यापार हित में पूरी एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments