Thursday, June 11, 2026
Google search engine
HomeUncategorized*नकल विहीन आरछी भर्ती परीक्षा के लिए DM रविन्द्र कुमार सख्त,  जिले...

*नकल विहीन आरछी भर्ती परीक्षा के लिए DM रविन्द्र कुमार सख्त,  जिले में 8-10 जून तक 14 केंद्रों पर  38,592 अभ्यर्थियों के लिए पुख्ता इंतजाम*.

*नकल विहीन आरछी भर्ती परीक्षा के लिए DM रविन्द्र कुमार सख्त,  जिले में 8-10 जून तक 14 केंद्रों पर  38,592 अभ्यर्थियों के लिए पुख्ता इंतजाम*. आजमगढ़।, 05 जून 2026।जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष सीधी भर्ती-2026 की परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं सुचितापूर्ण सम्पन्न कराने के लिए  केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ बैठक हुई। DM रविन्द्र कुमार ने नकलविहीन परीक्षा के लिए सख्त निर्देश जारी किए। DM रविन्द्र कुमार ने बताया कि आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन जनपद के कुल 14 परीक्षा केन्द्रों पर 08, 09 एवं 10 जून 2026 को प्रत्येक दिन दो सत्रों में होगा। प्रथम सत्र पूर्वान्ह 10.00 बजे से 12.00 बजे तक व द्वितीय सत्र अपरान्ह 03.00 बजे से 05.00 बजे तक चलेगा। प्रत्येक पाली में 6432 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जनपद में कुल 38,592 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा को नकल विहीन एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए यथावश्यक सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। साथ ही पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।  जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने निर्देश दिया कि समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट 08, 09 एवं 10 जून को प्रथम एवं द्वितीय सत्र के गोपनीय शील्ड पैकेट प्राप्त करने के लिए निर्धारित समयान्तराल में उपस्थित होंगे एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में प्रधानाचार्य को नियमानुसार प्राप्त कराएंगे। सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा प्रारम्भ होने से समाप्ति तक केंद्र पर उपस्थित रहेंगे। DM रविन्द्र कुमार ने सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, कक्षों में विद्युत की पर्याप्त व्यवस्था, शौचालयों के साथ ही साफ-सफाई के निर्देश दिए, जिससे परीक्षार्थियों को असुविधा न हो। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त चेतावनी दी कि परीक्षा के दौरान लापरवाही पर जवाबदेही तय कर कार्यवाही की जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह ने कहा कि सभी मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवस्थापक निर्देश पुस्तिका का गंभीरता से अध्ययन कर लें। प्रश्न पत्र का मूवमेन्ट प्रशासन/पुलिस की निगरानी में होगा। सभी परीक्षा केन्द्रों एवं स्ट्रांगरूम में अग्निशमन उपकरण लगाए जाएं। सभी परीक्षा केन्द्रों सहित महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था एवं सीसीटीवी लगाए गए हैं।बैठक में ASP ट्रैफिक पंकज कुमार श्रीवास्तव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ सिंह, मुख्य कोषाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, CO सिटी शुभम तोदी, एआरटीओ अतुल यादव सहित आयोग के अधिकारीगण, समस्त केन्द्र व्यवस्थापक एवं सेक्टर/स्टेटिक मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments