*अखिल भारतीय जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा की तृतीय कार्यकारिणी समिति की बैठक 14 जून को कोलकाता में आयोजित होगी*
अखिल भारतीय जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ जायसवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि सत्र 2025-2026 तृतीय कार्यकारिणी समिति, सर्वोच्च अधिकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 14 जून दिन रविवार को कोलकाता में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं मंगल मिलन समारोह भी संपन्न होगा। कार्यक्रम का आयोजन पश्चिम बंगाल जयसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राज नारायण जायसवाल, प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र जायसवाल एवं उनकी टीम के नेतृत्व में वरमाला बैंक्वेट, लोकनाथ मंदिर, टी -7 0तिथोरिया, पोस्टऑफिस हथियारा, चिनार पार्क के समीप कोलकाता में आयोजित किया जाएग।
समारोह में समाज के प्रमुख जनप्रतिनिधि, मंत्री, सांसद, विधायक एवं गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी में उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा द्वारा विशिष्ट अतिथियों का नागरिक अभिनंदन एवं सम्मान किया जाएगा। साथ ही साथ विभिन्न क्षेत्रों मे उत्कृष्ट योगदान देने वाले सामाजिक बंधुओं को कलवार जायसवाल रत्न गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कटिहार के वरिष्ठ विधायक तार र्किशोर प्रसाद, मुगलसराय के विधायक रमेश जायसवाल, सहित अनेक सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।
कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकिशोर पापा मोदी जायसवाल, राष्ट्रीय संरक्षक पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी, उद्योगपति अशोक जायसवाल, राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय युवा प्रभारी एडवोकेट शैलेंद्र जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष अजय कुमार जायसवाल, राष्ट्रीय संयोजक जयसवाल अजय गुप्ता, बंगाल प्रभारी ईश्वर चंद्र साव, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष एवं विधायक अनुपमा जायसवाल, पूर्व विधायक हरिशंकर जायसवाल, राजनीतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक राजनाथ शिवहरे, युवा अध्यक्ष राजा चौधरी, राष्ट्रीय युवा महासचिव नितेश जायसवाल, साहित देश भर के अनेक राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
राष्ट्रीय कार्यशाला के दौरान कलवार, कलाल, कलार, एवं कलचुरी समाज के संगठनात्मक, सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक एवं राजनीतिक सशक्तिकरण पर व्यापक चर्चा किया जायेगा। समाज के विभिन्न उपवर्गों के बीच सामाजिक समन्वय, रोटी बेटी संबंधों को बढ़ावा देने तथा आगामी चुनाव में समाज की राजनीतिक भागीदारी एवं जनप्रतिनिधियों को लेकर भी रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में जातीय जनगणना में कलाल, कलार, एवं कलवार शब्दों को शामिल करने की आवश्यकता, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के संदर्भ में महासभ की भूमिका, संगठन को अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने, सदस्यता अभियान को गति देने, तथा समाज के आधिकाधिक जागरूक लोगों को संगठन से जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श किया जाएगा। इसके अतिरिक्त शिक्षा क्षेत्र में छात्रवृत्ति योजनाओं को मजबूत बनाने, मेधावी एवं जरूरतमंद छात्रों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने, आपातकालीन सहायता कोष विकसित करने, गरीब कन्याओं के विवाह मे सहयोग प्रदान करने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा विभिन्न राज्यों में समाज उत्थान के कार्यों के समन्वय हेतु राष्ट्रीय सामान्य ए समिति के गठन पर भी चर्चा होगी। 
महासभा के पदाधिकारियों ने देशभर के समाज बंधुओ से कार्यक्रम में सहभागिता कर समाज को एकता एवं संगठनात्मक मजबूती को नई दिशा देने का आवाहन किया है।



