Thursday, June 11, 2026
Google search engine
Homeआजमगढ़* पुलिस का बड़ा एक्शन : 500 कुख्यात अपराधियों के घरों पर...

* पुलिस का बड़ा एक्शन : 500 कुख्यात अपराधियों के घरों पर 50 टीमों ने एक साथ मारी दबिश*

* पुलिस का बड़ा एक्शन : 500 कुख्यात अपराधियों के घरों पर 50 टीमों ने एक साथ मारी दबिश*#आजमगढ़। : जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से आजमगढ़ पुलिस द्वारा चलाया गया चार दिवसीय विशेष सत्यापन अभियान गुरुवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। अभियान के तहत लूट, डकैती, जानलेवा हमला, तस्करी, परीक्षा में नकल कराने समेत अन्य गंभीर अपराधों में संलिप्त रहे 500 कुख्यात अपराधियों के यहां एक साथ दबिश देकर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के मार्गदर्शन में सर्किल नगर क्षेत्र में सोमवार से गुरुवार तक यह विशेष अभियान चलाया गया। अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए प्रतिदिन 50 पुलिस टीमों का गठन किया गया, जिनमें प्रत्येक टीम में एक उपनिरीक्षक और चार आरक्षियों को शामिल किया गया था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सभी टीमों को विस्तृत ब्रीफिंग के बाद एक साथ रवाना किया गया। टीमों ने चिन्हित अपराधियों के घरों पर पहुंचकर उनकी वर्तमान स्थिति का सत्यापन किया और उनकी गतिविधियों, आजीविका के साधनों, सामाजिक व्यवहार, रहन-सहन तथा आपराधिक प्रवृत्तियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित कीं। साथ ही प्रत्येक अपराधी का डोजियर तैयार कर उसे अद्यतन किया गया।

पुलिस का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना था कि पूर्व में अपराधों में संलिप्त रहे व्यक्ति वर्तमान में सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं या फिर दोबारा अपराध की दुनिया से जुड़कर कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बन रहे हैं। सत्यापन के दौरान प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आवश्यकतानुसार संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।

आजमगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराधियों पर सतत निगरानी बनाए रखने तथा आमजन को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए भविष्य में भी ऐसे विशेष सत्यापन अभियान नियमित रूप से चलाए जाते रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments