*नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
आजमगढ़। थाना #बिलरियागंज पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मुकदमे में वांछित अभियुक्त रोहित राजभर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को उसके घर के पास से पकड़ा गया। वादी द्वारा थाना बिलरियागंज पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री को रोहित राजभर पुत्र नरेश राजभर निवासी ग्राम बरोही फत्तेपुर, थाना बिलरियागंज, उम्र करीब 19 वर्ष द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाया गया है।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बिलरियागंज पर मु0अ0सं0 132/2026 धारा 87/137(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई थी। 5जून को थाना बिलरियागंज पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित नामजद वांछित अभियुक्त रोहित राजभर घर के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस ने समय करीब 07:02 बजे आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।
*नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
RELATED ARTICLES



