Friday, September 11, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedबड़हलगंज: स्वामी कृष्णानंद गिरि जी महाराज के महामंडलेश्वर बनने पर निकाली गई...

बड़हलगंज: स्वामी कृष्णानंद गिरि जी महाराज के महामंडलेश्वर बनने पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बड़हलगंज (उपनगर):
बड़हलगंज उपनगर में स्वामी कृष्णानंद गिरि जी महाराज को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी का महामंडलेश्वर बनाए जाने पर बुधवार को एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और धार्मिक नारों के बीच इस शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए, जिसकी अगुवाई एक गजराज (हाथी) ने की और यह लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।

​यह शोभायात्रा पटना चौराहे से शुरू होकर कॉलेज तिराहा, गोला तिराहा तथा सोती चौराहा होते हुए लेटाघाट पहुंची, जहां इसका समापन किया गया।
​लेताघाट पर श्री रामर्चन यज्ञ कार्यक्रम का भी शुभारंभ हुआ।
​पूरे रास्ते श्रद्धालुओं ने स्वामी कृष्णानंद गिरि  महाराज पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया और महामंडलेश्वर बनने पर शुभकामनाएं दीं।
​स्वामी कृष्णानंद गिरि जी महाराज का संदेश
​इस अवसर पर स्वामी कृष्णानंद गिरि जी महाराज ने कहा कि महामंडलेश्वर का पद उनके लिए सम्मान से ज्यादा एक बड़ी जिम्मेदारी है।
​उन्होंने कहा कि वे सनातन धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों को बचाने और बढ़ाने के लिए पूरी लगन से काम करेंगे।
​समाज में आपस में प्रेम, भाईचारा और सद्भाव बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है।

​इस भव्य आयोजन के मुख्य आयोजक चंदन देव रहे। इनके साथ ही इस आयोजन में विधायक राजेश त्रिपाठी, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, सभासद दीपक शर्मा, सुनील यादव, सूरज सोनकर, अजय सराफ, सुरेंद्र मोदनवाल, रवि जायसवाल, अनिल जायसवाल, उमेश निगम, कृष्णा उर्फ बबलू राय, पूर्व चेयरमैन सूरज जायसवाल, वीरू सोनकर, अजय सोनकर, प्रभुनाथ सोनी, गुलाब जायसवाल, सन्नी जायसवाल, संजय सोनी, अजय सोनी, राजकुमार भारती, अभिषेक सोनकर, मुन्नू पटवा, और आलोक सिंह सहित कई गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments