Tuesday, July 28, 2026
Google search engine
Homeआजमगढ़*अतरौलिया में श्रद्धापूर्वक मनाया गया वीरांगना फूलन देवी का शहादत दिवस*

*अतरौलिया में श्रद्धापूर्वक मनाया गया वीरांगना फूलन देवी का शहादत दिवस*

*अतरौलिया में श्रद्धापूर्वक मनाया गया वीरांगना फूलन देवी का शहादत दिवस*

आजमगढ़। वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। अतरौलिया नगर पंचायत क्षेत्र के खानपुर फतेह (एकलव्य नगर) में शनिवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक न्याय के प्रति योगदान और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए किए गए प्रयासों को याद किया।
कार्यक्रम का आयोजन डॉ. धर्मेंद्र निषाद ‘राजू’ के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने वीरांगना फूलन देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
संबोधित करते हुए डॉ. धर्मेंद्र निषाद ‘राजू’ ने कहा कि फूलन देवी ने विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए समाज के कमजोर और वंचित वर्ग की आवाज बुलंद की। उनका संघर्ष, साहस और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण आज भी लोगों को अन्याय के खिलाफ लड़ने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने भी पहुंचकर वीरांगना फूलन देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्षों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम के संरक्षक सुरेंद्र निषाद रहे, जबकि अध्यक्षता वीरेंद्र निषाद ने की। इस अवसर पर बुधीराम निषाद, अवतंस, रामगिरीश, फूलचंद, राजेंद्र, यशवंत, रामबेलास, अछयवर, हीरालाल निषाद, मुन्ना, रामकिशोर, सुखराज, लालचंद निषाद, शशिकला, अर्चना, सरोजा, सोना देवी, वंदना, लक्ष्मण सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments