Wednesday, May 20, 2026
Google search engine
Homeआजमगढ़*समाजवादी पार्टी के नेताओं की गुंडागर्दी खत्म करने आया हूं - ओमप्रकाश...

*समाजवादी पार्टी के नेताओं की गुंडागर्दी खत्म करने आया हूं – ओमप्रकाश राजभर राष्ट्रीय अध्यक्ष भासपा*

*समाजवादी पार्टी के नेताओं की गुंडागर्दी खत्म करने आया हूं – ओमप्रकाश राजभर राष्ट्रीय अध्यक्ष भासपा*
आजमगढ़। आज दिनांक 10अप्रैल 2026दिन शुक्रवार को अतरौलिया डॉकबंगला में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता भासपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गौड़ ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री (कैबिनेट) ओमप्रकाश राजभर जी कहा कि आजमगढ़ जिले से समाजवादी पार्टी के नेताओं की गुंडागर्दी खत्म करने आया हूं। उन्होंने कहा कि जिले में जो भी विकास के कार्य अधूरे हैं उन्हें पूरा करना है। इसी क्रम में अहिरौला से कप्तानगंज की 30 किमी. सड़क, सिकंदरपुर से नरियांव की सड़क जो सड़क से ज्यादा गड्ढा बन गयी थी उसके निर्माण के लिए धन स्वीकृत किया। 3 दर्जन से अधिक अवैध जमीन के कब्जे को सपा के नेताओ से मुक्त कराया। आजमगढ़ जिले की 10 की 10 विधानसभा सीटों को जीतकर सपा के गढ़ को गड़ही बना दूंगा। व्यापारी समाज व पिछड़े समाज की सुविधा और सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। सरकार को सरकार चलाने के लिए सबसे ज्यादा टैक्स व्यापारी समाज देता है इसलिए व्यापारी समाज की समाज की सुविधा व सुरक्षा के लिए व्यापारी रेजिमेंट बनाने की सिफारिश करूंगा। लोगों के गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आजमगढ़ जिले में 3 करोड़ से ज्यादा रुपया सरकार से दिला चुका हूं और आगे भी किसी गरीब व असहाय व्यक्ति को पैसे के अभाव में दम नहीं तोड़ने दूंगा।
इस मौके पर प्रमुख रूप से शिवकुमार गुप्ता राष्ट्रीय सचिव भासपा, रमाशंकर राजभर जिला उपाध्यक्ष, शिवकुमार सोनी, मुन्ना कसौधन, मनीष सोनी, गणेश मद्धेशिया, गुलर सोनी, राजेश कसौधन, शिवम अग्रहरि, नीतेश अग्रहरि, रोहित कसेरा, विकास गोंड, प्रखर कसेरा सहित तामम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments