Thursday, April 23, 2026
Google search engine
Homeदेवरियाआयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए गांव-गांव जागरूक करेगी प्रचार वाहिनी 

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए गांव-गांव जागरूक करेगी प्रचार वाहिनी 

देवरिया,

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए गांव-गांव जागरूक करेगी प्रचार वाहिनी

जिले में पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बन सकें, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव-गांव प्रचार अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत सोमवार अपर निदेशक गोरखपुर मंडल डा. जयंत कुमार ने सीएमओ कार्यालय परिसर से ईलीडी प्रचार वैन को हरी झंडी दिखाकर प्रचार के लिए रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह प्रचार वाहिनी जिले के गली, चौराहों से होते हुए गांव-गांव जाकर लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए जागरूक करेगी।

अपर निदेशक डॉ जयंत कुमार ने कहा कि सभी सीएचओ, एएनएम, आशा वर्कर्स अपने कार्यक्षेत्र के तहत आने वाले गांवों में शिविर लगाकर पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड सुनिश्चित करें। सीएमओ डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने कहा ने कि अब तक जिले में करीब आठ लाख लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड जारी किए जा चुके हैं और अब भी 6 लाख से ज्यादा लाभार्थियों के कार्ड बनवाने शेष हैं। ऐसे में इन लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा सकें, इसके लिए प्रचार वाहनों की शुरुआत की गई है। आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ अश्वनी पाण्डेय ने कहा कि पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड निशुल्क में बनाए जा रहे हैं । दौरान लाभार्थियों को कोई शुल्क देने की जरूरत नहीं है। जिन लोगों के आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं, वह अपनी पात्रता की जांच टोल फ्री नंबर-14555/180011565 पर या फिर आयुष्मान भारत की वेबसाइट पर पता कर सकते हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत हर साल प्रति चयनित परिवार द्वारा पांच लाख रुपये तक का उपचार फ्री में किया जाता है। इसके लिए लाभार्थी के पास आयुष्मान भारत का गोल्डन कार्ड होना अनिवार्य है। लाभार्थी अपना गोल्डन कार्ड दिखाकर पूरे भारतवर्ष में आयुष्मान भारत योजना के पैनल के किसी भी सरकारी, गैर-सरकारी अस्पताल में भर्ती होने पर फ्री में उपचार करवा सकता है।

कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ एसके सिन्हा, डिप्टी डॉ आरपी यादव, डिप्टी सीएमओ डॉ विपिन रंजन, डीएमओ सीपी मिश्रा, डॉ राकेश पाण्डेय सहित अन्य लोग मौजू


  1. द रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments