Sunday, April 19, 2026
Google search engine
Homeसमाचारवन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा पर दिया...

वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा पर दिया जोर

वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा पर दिया जोर

देवरिया, 9 मार्च। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया की सचिव एवं सिविल जज (एसडी) शैलजा मिश्रा ने सोमवार को वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां रह रही पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान सचिव ने सेंटर में रह रही चार संवासिनियों से बातचीत कर भोजन, पानी, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कार्मिक उपस्थिति रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का भी निरीक्षण किया और उन्हें व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
सचिव ने केंद्र प्रबंधक नीतू भारती को सुरक्षा व्यवस्था में पाई गई कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित सुरक्षा प्रभारी से समन्वय स्थापित कर पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने को कहा।
शैलजा मिश्रा ने कहा कि पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों का संरक्षण समाज और संस्थाओं की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिन महिलाओं को विधिक सहायता की आवश्यकता है, उनके मामलों को चिन्हित कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया को संदर्भित किया जाए, ताकि उन्हें समय पर निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments