Monday, April 13, 2026
Google search engine
Homeसमाचारराष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार के लिए जागरूकता वाहन रवाना

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार के लिए जागरूकता वाहन रवाना

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार के लिए जागरूकता वाहन रवाना
देवरिया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से दीवानी न्यायालय परिसर से जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री धनेन्द्र प्रताप सिंह ने किया।


इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोक अदालत सुलह-समझौते के माध्यम से विवादों के त्वरित निस्तारण का प्रभावी मंच है। इसके माध्यम से आम लोग अपने सुलह योग्य मामलों को आसानी से निपटा सकते हैं। उन्होंने बताया कि छोटे फौजदारी मामलों में भी आरोपी अपना जुर्म स्वीकार कर प्रकरण का निस्तारण करा सकते हैं। “न्याय चला निर्धन के द्वार” की अवधारणा के तहत यह प्रचार वाहन विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को सस्ता और सुलभ न्याय के प्रति जागरूक करेगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज (सीडी) श्रीमती शैलजा मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए सभी न्यायिक अधिकारियों और संबंधित विभागों के सहयोग की आवश्यकता है। प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों को अपने लंबित या प्री-लिटिगेशन मामलों को लोक अदालत में प्रस्तुत कर शीघ्र निस्तारण कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि लोक अदालत में धारा 138 एनआई एक्ट के मामले, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक वाद, श्रम एवं भूमि अधिग्रहण से जुड़े विवाद, बिजली-पानी व सेवा संबंधी मामले, राजस्व और सिविल वाद सहित विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बद्री विशाल पाण्डेय, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी इफ्तिखार अहमद, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत मनोज कुमार तिवारी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी, सिविल जज (सीडी) विवेक कुमार सहित अन्य न्यायिक अधिकारी, लीगल डिफेंस काउंसिल, बैंक कर्मी और न्यायालय कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments