Monday, April 13, 2026
Google search engine
Homeदेवरियागर्भवतियों को मिलेगी अच्छी प्रसव सुविधाएं: सीएमओ

गर्भवतियों को मिलेगी अच्छी प्रसव सुविधाएं: सीएमओ

गर्भवतियों को मिलेगी अच्छी प्रसव सुविधाएं: सीएमओ

सीएमओ ने पीएचसी सहबाजपुर में प्रसव केंद्र का किया शुभारम्भ

देवरिया, 6 मार्च, 2026।
सीएमओ अनिल कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को रामपुर कारखाना ब्लॉक के सहबाजपुर गांव स्थित में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में प्रसव केंद्र (डिलीवरी प्वाइंट) का फीता काटकर शुभारंभ किया। स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हर गांव की महिला को उसकी नजदीकी पीएचसी में डिलीवरी प्वाइंट पर प्रसव की अच्छी व्यवस्था मिल सके इसके लिए सीएमओ ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश भी दिया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सहबाजपुर, रुस्तमपुर गांव समेत आस पास जुड़े गाँव की महिलाओं को प्रसव के समय पीएचसी रामपुर कारखाना या मेडिकल कालेज से जाना पड़ता था। जिसके कारण क्षेत्र की गर्भवती को परेशानियों का सामना करना पड़ता था, अब प्रसव की सुविधा आसानी से गाँव में ही मिल सकेगी। जिससे महिलाओं को प्रसव के दौरान दूर जाने की आवश्यकता नही है। सीएमओ ने कहा कि आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र की गर्भवतियों को इस केंद्र पर लाएं, यहीं उनका प्रसव कराया जाएगा। कहा कि प्रसव केंद्र में नवजात और शिशु संबंधित सेवाएं भी नियमित रूप से दी जाती हैं। केंद्र पर परिवार नियोजन के साधन और महिला नसबंदी की सुविधाएं भी उपलब्ध है। केंद्र पर डॉ. रवि मद्देशिया, स्टाफ नर्स अनुराधा और एएनएम पूजा, फार्मासिस्ट शेषनाथ यादव, चौकीदार गुड्डू की तैनाती की गई है जो स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं।
कार्यक्रम में डिप्टी सीएमओ डॉ अश्वनी पाण्डेय, एमओआईसी डॉ विनीत, डीएमएचसी विश्वनाथ मल्ल, ग्राम प्रधान यशोदा देवी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुन्ना यादव सहित आशा और काफी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments