Tuesday, July 28, 2026
Google search engine
Homeआजमगढ़*समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लेने के...

*समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लेने के विरोध में जनपद में समाजवादियों ने किया धरना प्रदर्शन*

*समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लेने के विरोध में जनपद में समाजवादियों ने किया धरना प्रदर्शन*आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दिल्ली में हिरासत में लिए जाने की सूचना मिलते ही मंगलवार देर शाम जनपद में सियासी माहौल गर्म हो गया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में अंबेडकर पार्क में विरोध-धरना शुरू किया, जो देर रात तक जारी रहा।
धरने में पूर्व मंत्री एवं विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव, करैली विधायक नफीस अहमद, विधायक डॉ. संग्राम यादव, विधायक अखिलेश यादव, सांसद पूजा सरोज सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए।
धरने को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि छात्रों के मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री आवास के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विपक्षी नेताओं को हिरासत में लेना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता के सवालों का जवाब देने के बजाय पुलिस बल के सहारे विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।
वक्ताओं ने कहा कि छात्रों और युवाओं की समस्याओं को उठाना किसी भी जनप्रतिनिधि का लोकतांत्रिक अधिकार है। यदि विपक्ष की आवाज को इस प्रकार दबाया जाएगा तो लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर होगी। उन्होंने केंद्र सरकार से विपक्षी नेताओं के खिलाफ की गई कार्रवाई वापस लेने और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करने की मांग की।
देर शाम शुरू हुए धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अखिलेश यादव की तत्काल रिहाई की मांग की। नेताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी युवाओं, छात्रों और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments