Tuesday, July 28, 2026
Google search engine
Homeसमाचारडीएम के निर्देश पर तीन ग्राम पंचायतों के विद्यालयों का औचक निरीक्षण

डीएम के निर्देश पर तीन ग्राम पंचायतों के विद्यालयों का औचक निरीक्षण

डीएम के निर्देश पर तीन ग्राम पंचायतों के विद्यालयों का औचक निरीक्षण
देवरिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता परखने के लिए नामित नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कमिश्नर, सहकारिता विभाग, देवरिया रणविजय सिंह ने रोपनछपरा, रतनपुरा  ग्राम पंचायतों के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति, पठन-पाठन की व्यवस्था, विद्यालय की साफ-सफाई, मिड-डे मील, पेयजल, शौचालय तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही विद्यालय के अभिलेखों का भी परीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
रणविजय सिंह ने कहा कि शासन की प्राथमिकता प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने शिक्षकों से नियमित रूप से शिक्षण कार्य करने, विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने तथा छात्रों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि निरीक्षण का उद्देश्य विद्यालयों की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाना तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments