*भैंस नहलाने के विवाद में मारपीट, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद*
आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अतरौलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
दिनांक 06.06.2026 को थाना अतरौलिया पर प्राप्त तहरीर के आधार पर भैंस को नहलाने के दौरान पानी पड़ोसी की दीवार पर चले जाने को लेकर हुए विवाद में गाली-गलौज, लाठी-डंडों से मारपीट, जान से मारने की धमकी एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट के संबंध में मु0अ0सं0 214/2026 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 109(1) बीएनएस की वृद्धि की गई।
उक्त अभियान के क्रम में दिनांक 27.जून को थाना अतरौलिया पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त श्रीकेश वर्मा पुत्र विक्रम बहादुर वर्मा, निवासी ग्राम चनैता, थाना अतरौलिया, उम्र लगभग 34 वर्ष को ग्राम चनैता मोड़ के पास से समय 17:30 बजे गिरफ्तार किया गया।



