Thursday, April 23, 2026
Google search engine
Homeसमाचारदिव्या मित्तल का बड़ा एक्शन: अमान्यता प्राप्त इंटर संचालन पर मुकदमा दर्ज

दिव्या मित्तल का बड़ा एक्शन: अमान्यता प्राप्त इंटर संचालन पर मुकदमा दर्ज

दिव्या मित्तल का बड़ा एक्शन: अमान्यता प्राप्त इंटर संचालन पर मुकदमा दर्ज

देवरिया, 20 फरवरी। जनपद में शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आने पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने सख्त रुख अपनाया है। अमान्यता प्राप्त तरीके से इंटरमीडिएट कक्षाओं का संचालन और विज्ञान वर्ग के छात्रों की परीक्षा अन्य विद्यालय से संबद्ध कराए जाने के मामले में दो विद्यालयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।
कार्रवाई श्री जगरनाथ राव श्री कृष्ण प्रताप राव उच्च माध्यमिक विद्यालय और मंजूर अली इंटर कॉलेज के विरुद्ध की गई है। जांच में पाया गया कि बिना मान्यता इंटर कक्षाओं का संचालन किया जा रहा था तथा विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों की परीक्षा दूसरे विद्यालय से संबद्ध कराई जा रही थी, जो नियमों का गंभीर उल्लंघन है।
छात्रा की शिकायत पर खुला मामला
17 फरवरी 2026 को एक छात्रा ने जनता दर्शन में पहुंचकर शिकायत की कि विद्यालय ने उनका विधिवत नामांकन नहीं किया और प्रवेश पत्र भी उपलब्ध नहीं कराया। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने तत्काल जांच के निर्देश दिए।
एडीआईओएस की संयुक्त टीम ने 19 फरवरी को जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें शिकायत सही पाई गई और अनियमितताओं की पुष्टि हुई।
संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए दोनों विद्यालयों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में संबंधित थानों में मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा है कि क्यों न उनकी मान्यता निरस्त कर दी जाए।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छात्रों के भविष्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई से जिले के शिक्षा जगत में हलचल मच गई है और अन्य विद्यालयों में भी नियमों के पालन को लेकर सतर्कता बढ़ गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments