Thursday, April 23, 2026
Google search engine
Homeसमाचारदेवरिया में 24 फरवरी को आयोजित होगा ‘रोजगार महोत्सव’, 15 से अधिक...

देवरिया में 24 फरवरी को आयोजित होगा ‘रोजगार महोत्सव’, 15 से अधिक कंपनियां

देवरिया में 24 फरवरी को आयोजित होगा ‘रोजगार महोत्सव’, 15 से अधिक कंपनियां करेंगी भर्ती
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं आईटीआई के संयुक्त सहयोग से 24 फरवरी 2026 को जनपद देवरिया में एक भव्य रोजगार महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में सीधे रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
जिला समन्वयक, जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई, उ०प्र० कौशल विकास मिशन, देवरिया के अनुसार इस महोत्सव में देश व प्रदेश की 15 से अधिक नामी कंपनियां भाग लेंगी। आईटी, मैन्युफैक्चरिंग और सेवा क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों में हजारों रिक्त पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे से होगी।
उन्होंने बताया कि हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई तथा कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थी अपनी प्रोफाइल और सभी शैक्षिक प्रमाण-पत्रों के साथ इसमें शामिल हो सकते हैं। विभाग की ओर से जनपद के सभी पात्र एवं इच्छुक युवाओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर आयोजन स्थल राजकीय आईटीआई, देवरिया पहुंचकर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments