Thursday, March 12, 2026
Google search engine
Homeदेवरियादेवरिया में 19 फरवरी को रोजगार मेला, निजी कंपनियां करेंगी साक्षात्कार

देवरिया में 19 फरवरी को रोजगार मेला, निजी कंपनियां करेंगी साक्षात्कार

देवरिया, 18 फरवरी 2026। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 19 फरवरी 2026 को जनपद देवरिया में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी रोहन अपूर्व सिन्हा ने बताया कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप बेरोजगार युवाओं की रोजगारिता बढ़ाने के लिए यह पहल की गई है।

यह रोजगार मेला राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड एवं जिला सेवायोजन कार्यालय, देवरिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। मेला पूर्वाह्न 10 बजे से राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड, 319/1, प्रथम तल, कौशल चन्द्र टावर (रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के ऊपर), सीसी रोड, देवरिया परिसर में आयोजित किया जाएगा।

मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां जैसे अशोक लेलैंड, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, ओम इन्फा टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रो ग्रीन सॉल्यूशन तथा हिताची कैश मैनेजमेंट भाग लेंगी। कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

विभिन्न पदों हेतु शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई एवं डिप्लोमा निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।

प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। प्रतिभाग करने अथवा चयन के उपरांत किसी भी प्रकार की धनराशि देय नहीं है। यदि कोई व्यक्ति धनराशि की मांग करता है तो इसकी सूचना तत्काल जिला सेवायोजन कार्यालय को दें। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय, देवरिया से संपर्क कर सकते हैं। मेले में आने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का भत्ता या मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments