Thursday, March 12, 2026
Google search engine
Homeसमाचारलार–परासी चकलाल मार्ग बदहाल, एक वर्ष बाद भी नहीं शुरू हुआ निर्माण...

लार–परासी चकलाल मार्ग बदहाल, एक वर्ष बाद भी नहीं शुरू हुआ निर्माण कार्य

लार–परासी चकलाल मार्ग बदहाल, एक वर्ष बाद भी नहीं शुरू हुआ निर्माण कार्य

देवरिया। लार–परासी चकलाल मार्ग पर एफडीआर (FDR) किए जाने के एक वर्ष बाद भी सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका है। सड़क को अधूरा छोड़ दिए जाने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नुकीले पत्थरों के बीच से गुजरने को मजबूर दोपहिया और चारपहिया वाहनों में आए दिन पंचर की समस्या बढ़ गई है, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
यह मार्ग मुख्य बाजार तक पहुंचने का प्रमुख रास्ता है, जिस पर प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इसी तरह रोपन छपरा में दीनानाथ सिंह के घर के सामने से चटियां होते हुए राम जानकी मार्ग से जुड़ने वाली सड़क की हालत भी दयनीय बनी हुई है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं।
इस मुद्दे को लेकर समाजसेवी एवं भाजपा नेता अरुन सिह ने सोशल मीडिया के माध्यम से चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो होली के बाद हजारों लोगों के साथ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उनकी इस चेतावनी के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और लोगों को उम्मीद है कि अब संबंधित विभाग एवं ठेकेदार कोई ठोस कार्रवाई करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments