Thursday, March 12, 2026
Google search engine
Homeसमाचार27 फरवरी तक 2.29 लाख बच्चों को लगेगा एमआर टीका, देवरिया से...

27 फरवरी तक 2.29 लाख बच्चों को लगेगा एमआर टीका, देवरिया से अभियान की शुरुआत

27 फरवरी तक 2.29 लाख बच्चों को लगेगा एमआर टीका, देवरिया से अभियान की शुरुआत
देवरिया, 16 फरवरी 2026।
खसरा और रूबेला से बचाव के लिए जिले में विशेष एमआर टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ नगर के गुरु गोविन्द सिंह प्राथमिक विद्यालय से किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार गुप्ता एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और बच्चों को टीका लगवाकर अभियान की शुरुआत की।
सीएमओ ने बताया कि 27 फरवरी तक चलने वाले इस विशेष अभियान में जिले के 3039 स्कूलों व मदरसों में अध्ययनरत 5 से 10 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 2.29 लाख बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है और स्कूलों में विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक एएनएम को प्रतिदिन 100 से 125 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एसके सिन्हा ने बताया कि टीकाकरण टीम विद्यालयों में एक दिन पूर्व सूचना देगी। बच्चों को खाली पेट टीका नहीं लगाया जाएगा, बल्कि मिड-डे मील अथवा लंच के बाद ही वैक्सीन दी जाएगी। अभियान की मॉनिटरिंग और दैनिक रिपोर्टिंग यू-विन पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधन और समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय सहयोग करें और अपने बच्चों का एमआर टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि जिले को खसरा-रूबेला मुक्त बनाया जा सके।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments