Thursday, March 12, 2026
Google search engine
Homeसमाचारदिव्यांगजनों की प्रतिभा को मंच देने हेतु ‘दिव्य कला एवं कौशल प्रदर्शनी’...

दिव्यांगजनों की प्रतिभा को मंच देने हेतु ‘दिव्य कला एवं कौशल प्रदर्शनी’ संपन्न

दिव्यांगजनों की प्रतिभा को मंच देने हेतु ‘दिव्य कला एवं कौशल प्रदर्शनी’ संपन्न

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से वैष्णवी सेवा शिक्षण संस्थान, उमानगर देवरिया द्वारा राज्य निधि के अंतर्गत दिव्यांगजनों की रचनात्मकता और हुनर को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 10 व 11 फरवरी 2026 को राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) परिसर में दो दिवसीय ‘दिव्य कला एवं कौशल प्रदर्शनी’ का आयोजन किया गया।
प्रदर्शनी का समापन बुधवार को उपनिदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, गोरखपुर मंडल श्री अनुप कुमार सिंह के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर कुल 12 स्टॉल स्थापित किए गए, जिनमें दिव्यांगजनों द्वारा तैयार हस्तशिल्प वस्तुएं, सजावटी सामग्री तथा दैनिक उपयोग की विभिन्न सामग्रियों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान खेल प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को विशेष रंग प्रदान किया। प्रतिभागियों ने गीत, नृत्य तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी कला और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए उपस्थित दर्शकों की प्रशंसा अर्जित की।
समापन समारोह में जिला विकास अधिकारी, जिला सेवायोजना अधिकारी, समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक, राजकीय मूक-बधिर बालिका इंटर कॉलेज कुशीनगर के प्रधानाचार्य सहित गोरखपुर व देवरिया जनपद की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी संस्थाओं ने अपने-अपने स्टॉल के माध्यम से दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित उत्पादों को प्रदर्शित किया।
मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले बच्चों एवं संस्थाओं को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। अंत में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के सफल समापन की घोषणा की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments