Thursday, April 23, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedन्यू लाइट पब्लिक स्कूल बड़हलगंज में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

न्यू लाइट पब्लिक स्कूल बड़हलगंज में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

बड़हलगंज।।

बड़हलगंज स्थित न्यू लाइट पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के  विदाई समारोह का  किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय जायसवाल एवं प्रबंधक शैलेश निगम जी ने विद्यार्थियों को बैच पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत “कौन बनेगा करोड़पति” कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक सवालों के सही उत्तर दिए। सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को स्मृति स्वरूप उनका चित्र भेंट किया गया, जिसकी सभी ने सराहना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सतीश उमर ने कहा कि विदाई का अर्थ किसी अंत से नहीं, बल्कि जीवन के एक अध्याय का समापन है। अब सभी विद्यार्थियों को अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत करनी है, जिसमें आत्मविश्वास, अनुशासन और परिश्रम के साथ आगे बढ़ना होगा।
वहीं विद्यालय के शिक्षक सतीश उमर द्वारा विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यालय के कल्पना पाण्डेय , सत्यप्रकाश वर्मा व अन्य शिक्षकगण एवं स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments