Thursday, March 12, 2026
Google search engine
Homeदेवरियासम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं

देवरिया, 07 फरवरी।

जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में सदर तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों द्वारा राजस्व, पुलिस, विकास सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्रस्तुत की गईं।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्राप्त प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 53 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 28 राजस्व, 10 पुलिस, 3 विकास तथा 12 अन्य विभागों से संबंधित रहीं। इनमें से 6 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया,

जबकि शेष प्रकरणों को समय-सीमा के भीतर निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक प्रकरण की समीक्षा की जाएगी। शिकायतों के समाधान में संवेदनशीलता और प्राथमिकता बरतने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर सदर तहसील में 3 पात्र लाभार्थियों को अन्त्योदय राशन कार्ड एवं 1 लाभार्थी को दिव्यांग प्रमाण पत्र मौके पर वितरित किया गया। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पात्र परिवारों को सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ उपलब्ध कराया जाए।

कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने तहसील देवरिया सदर के विभिन्न पटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखागार एवं आपदा पटल का अवलोकन कर अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण एवं त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए। रजिस्ट्रार कार्यालय में लंबित ऑनलाइन फीडिंग को शीघ्र पूर्ण कराने तथा सतत मॉनिटरिंग हेतु टीम गठित करने के भी निर्देश प्रदान किए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments