Thursday, February 19, 2026
Google search engine
Homeसमाचारआयुर्वेद के क्षेत्र में बड़ी सफलता, डॉ. मधुलिका तिवारी ने प्राप्त की...

आयुर्वेद के क्षेत्र में बड़ी सफलता, डॉ. मधुलिका तिवारी ने प्राप्त की पीएचडी की उपाधि

आयुर्वेद के क्षेत्र में बड़ी सफलता, डॉ. मधुलिका तिवारी ने प्राप्त की पीएचडी की उपाधि

जनपद देवरिया के ग्राम-पोस्ट सूतावर निवासी परिवार के लिए गर्व का क्षण है। जितेंद्र नाथ तिवारी की भतीजी एवं धनंजय तिवारी की पुत्री डॉ. मधुलिका तिवारी ने रचना शरीर (आयुर्वेद) विषय में पीएचडी की उपाधि अर्जित की है।
डॉ. मधुलिका तिवारी ने यह शोध कार्य कार्य शरीर विभाग, दत्ता मेघा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च, वर्धा (डीम्ड विश्वविद्यालय) से पूर्ण किया है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नागपुर से प्राप्त की और निरंतर परिश्रम के बल पर इस उपलब्धि तक पहुंचीं।
बताया गया कि उनके पिता श्री धनंजय तिवारी कृषि विभाग में कार्यरत हैं। डॉ. मधुलिका की इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। रिश्तेदारों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments