Wednesday, February 18, 2026
Google search engine
Homeसमाचारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत देवरिया में 80 जोड़ों का विवाह...

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत देवरिया में 80 जोड़ों का विवाह सम्पन्न

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत देवरिया में 80 जोड़ों का विवाह सम्पन्न

6 फरवरी को 151 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह

देवरिया, 04 फरवरी।

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बुधवार को जनपद देवरिया में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। प्रिंस पैलेस, कोटवा चौराहा (कसया रोड) पर आयोजित कार्यक्रम में 80 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया, जिनमें 73 हिंदू एवं 7 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामपुर कारखाना विधायक सुरेन्द्र चौरसिया रहे। इस अवसर पर परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, उपायुक्त मनरेगा सतीश राव, मंडल उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम पाण्डेय, मंडल महामंत्री गौतम सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रकाश पाण्डेय, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज श्रीवास्तव, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि 06 फरवरी 2026 को उत्सव लॉन, मेन रोड, सलेमपुर में 151 जोड़ों का सामूहिक विवाह आयोजित किया जाएगा। इसमें विकास खंड सलेमपुर, लार, बनकटा, भाटपाररानी, बरहज, भागलपुर तथा नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रों के जोड़े शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये का प्रावधान है, जिसमें 60 हजार रुपये कन्या के खाते में, 25 हजार रुपये उपहार सामग्री तथा 15 हजार रुपये आयोजन व्यय के रूप में दिए जाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments