Thursday, April 23, 2026
Google search engine
Homeदेवरियाव्यापारिक समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन संग व्यापार बंधु की बैठक सम्पन्न

व्यापारिक समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन संग व्यापार बंधु की बैठक सम्पन्न

देवरिया।

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न व्यापारी संगठनों की संयुक्त व्यापार बंधु बैठक आयोजित की गई।

बैठक में नगर पालिका एवं नगर पंचायतों द्वारा मालवाहक वाहनों से कथित जबरन वसूली, नाला-नालियों के निर्माण में देरी, सड़कों पर गड्ढे छोड़ने, सोनूघाट क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों, अवैध ट्रक पार्किंग, यातायात संकेतक व रोड पेंटिंग की आवश्यकता जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए।

इसके साथ ही निजी प्रैक्टिस कर रहे योग्य चिकित्सकों के लाइसेंस नवीनीकरण तथा छोटे दुकानदारों व फुटपाथ व्यापारियों को स्थायी स्थान देकर व्यवस्थित करने की मांग भी रखी गई।

प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों को सभी समस्याओं से अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।

बैठक में व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मंटू बाबू जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र जी, प्रदेश महासचिव हृषिकेश जायसवाल, संगठन मंत्री आनंद जी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र जी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश जायसवाल सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं विभिन्न व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments