Thursday, April 23, 2026
Google search engine
Homeसमाचारकिसान मेले में कृषि मंत्री ने किया कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ

किसान मेले में कृषि मंत्री ने किया कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ

किसान मेले में कृषि मंत्री ने किया कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ
योजनाओं के लाभार्थियों को बांटे गए प्रमाणपत्र व आयुष्मान कार्ड

देवरिया, 25 जनवरी।
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दूसरे दिन राजकीय इंटर कॉलेज, देवरिया परिसर में जनपद स्तरीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ किया और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया।
कृषि मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए आधुनिक कृषि तकनीक, कृषि यंत्रीकरण और मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग एवं मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। वहीं आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र परिवारों को पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए।
मुख्य विकास अधिकारी के प्रयास से जनपद में उत्पादित हल्दी को पहचान दिलाने के उद्देश्य से ‘देव हल्दी’ नामक उत्पाद का लोकार्पण किया गया, जिसे उपस्थित किसानों ने सराहा। इस अवसर पर छह माह के बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया तथा गर्भवती महिलाओं को पोषाहार का वितरण किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।
सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना के अंतर्गत फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना हेतु 40 प्रतिशत अनुदान पर पात्र कृषकों को ट्रैक्टर की प्रतीकात्मक चाबी सौंपी गई। साथ ही प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन पंकज शुक्ला ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, उपायुक्त मनरेगा आलोक पांडे, परियोजना निदेशक अनिल कुमार, उप निदेशक कृषि सुभाष मौर्य, जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह, मत्स्य विभाग के अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments