Thursday, April 23, 2026
Google search engine
Homeदेवरियाकृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसान मेले में कृषि प्रदर्शनी का...

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसान मेले में कृषि प्रदर्शनी का किया उद्घाटन लाभार्थियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र व आयुष्मान कार्ड

देवरिया, 25 जनवरी।

उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दूसरे दिन जनपद देवरिया के राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में जनपद स्तरीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही रहे। उन्होंने कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन कर विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया और योजनाओं की जानकारी ली।

इस अवसर पर कृषि मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि किसानों की आय बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने, कृषि को मत्स्य पालन एवं अन्य स्वरोजगार गतिविधियों से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और ग्रामीण क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान कृषि एवं मत्स्य विभाग सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। वहीं, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को पांच लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार हेतु आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए।

मुख्य विकास अधिकारी के व्यक्तिगत प्रयास एवं नवाचार के तहत जनपद की स्थानीय हल्दी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘देव हल्दी’ नामक नए उत्पाद का शुभारंभ किया गया, जिसकी किसानों एवं जनप्रतिनिधियों ने सराहना की। इसके साथ ही छह माह के बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार खीर खिलाकर संपन्न कराया गया तथा गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार वितरित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना के अंतर्गत फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना हेतु 40 प्रतिशत अनुदान पर अनुमन्य कृषकों को ट्रैक्टर की प्रतीकात्मक चाबी सौंपी गई। वहीं प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के लाभार्थियों को भी स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का सफल संचालन पंकज शुक्ला द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, उपायुक्त मनरेगा आलोक पांडे, परियोजना निदेशक अनिल कुमार, उप निदेशक कृषि सुभाष मौर्य, जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य विजय मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव सहित** अन्य अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments