Thursday, April 30, 2026
Google search engine
Homeआजमगढ़साइबर सेल की तत्परता से पीड़ित को वापस मिले 9,200 रुपये*

साइबर सेल की तत्परता से पीड़ित को वापस मिले 9,200 रुपये*

*साइबर सेल की तत्परता से पीड़ित को वापस मिले 9,200 रुपये*अतरौलिया (आजमगढ़)। ऑनलाइन ठगी और गलत ट्रांजैक्शन के बढ़ते मामलों के बीच आजमगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना अतरौलिया की साइबर हेल्पडेस्क ने सक्रियता दिखाते हुए एक पीड़ित के खाते से कटे रुपयों में से 9,200 रुपये वापस करा दिए हैं। धनराशि वापस पाकर पीड़ित ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के चिश्तीपुर निवासी मोहित कुमार पुत्र पथरु के साथ बीते 20 जून 2025 को एक ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के दौरान तकनीकी चूक हो गई थी। गलत पेमेंट होने के कारण उनके खाते से कुल 20,200 रुपये कट गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई, जिस पर साइबर पोर्टल पर मामला पंजीकृत किया गया।
शिकायत मिलते ही थाना अतरौलिया की साइबर हेल्पडेस्क टीम हरकत में आई। उपनिरीक्षक अभिषेक यादव और कंप्यूटर ऑपरेटर आशीष कुमार की टीम ने तत्काल बैंक से संपर्क कर ट्रांजैक्शन को ट्रैक किया और पीड़ित की कुल धनराशि में से 9,200 रुपये होल्ड करा दिए। न्यायालय से फंड रिलीज ऑर्डर प्राप्त होने के बाद, संबंधित बैंक के माध्यम से यह धनराशि पुनः मोहित कुमार के खाते में भेज दी गई। शेष धनराशि की वापसी के लिए भी विधिक प्रयास जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments