लार में कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम में पर्यवेक्षकों का जोरदार स्वागत
लार, देवरिया। 17 अगस्त को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में चल रहे संगठन सृजन अभियान के तहत लार ब्लॉक के एक मैरेज हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे पीसीसी द्वारा नामित पर्यवेक्षक अमरेश पांडेय एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक भैया जी पवार का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों पर्यवेक्षकों को फूल-मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वजीर अहमद ने की। इस दौरान पर्यवेक्षक भैया जी पवार ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया और कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता के साथ संगठन के लिए कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लॉक स्तर पर संगठन की स्थिति, पदाधिकारियों की सक्रियता और आगामी कार्ययोजना को लेकर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम में वशिष्ठ मदनवाल, समसुल हक अंसारी, मनोज सिंह, द्वारिका नाथ शुक्ल, राजेंद्र जी, धर्मेंद्र पांडेय, महेंद्र जी, राजित यादव, समीर अहमद, रफीक अंसारी, लल्लू प्रसाद, देवेंद्र अंसारी, समीर अंसारी, उपेंद्र यादव, रजनीश जायसवाल, शमशेर अंसारी, शब्बीर अहमद, दिनेश गुप्ता, पीयूष पांडेय, दुखहरन प्रसाद, पन्नालाल यादव, समीर समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।



