Thursday, March 12, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedगोंड समाज की छात्र और छात्राओं का जाति प्रमाण पत्र को लेकर...

गोंड समाज की छात्र और छात्राओं का जाति प्रमाण पत्र को लेकर शांतिपूर्ण धरना: शिव शंकर गोंड की टीम ने किया समर्थन

मऊ, 15 जनवरी 2026: पूर्वांचल के क्रांतिकारी नेता शिव शंकर गोंड के नेतृत्व में गोंड समाज की टीम ने आज जनपद मऊ के मोहम्मदाबाद गोहना तहसील में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर रहे छात्र और छात्राओं का हौसला बढ़ाया। जाति प्रमाण पत्र की जायज मांग को लेकर प्रदर्शनरत छात्र /छात्राएं अधिकारियों के रवैये से तंग आ चुकी हैं।मऊ के मोहम्मदाबाद गोहना जाते हुए बड़हलगंज में शिव शंकर गोंड जी का भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और जय भीम! जय संविधान! के नारों के साथ प्रस्थान हुआ। गोहना तहसील पहुंचकर गोरखपुर व बड़हलगंज की पूरी टीम ने प्रदर्शनकारियों को पूर्ण समर्थन का भरोसा दिलाया।शिव शंकर गोंड ने कहा: “यह लड़ाई सिर्फ छात्र और छात्राओं की नहीं, बल्कि पूरे गोंड समाज के सम्मान, पहचान और संवैधानिक अधिकारों की है। यह चिंगारी अब प्रदेश के हर जनपद में फैल चुकी है। गोंड समाज के युवा जाग चुके हैं और अपने हक के लिए लड़ते रहेंगे।”जनपद मऊ के सभी गोंड भाई-बहनों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में गोहना तहसील पहुंचकर आंदोलन को मजबूत करें। उनके साथ उनके सहयोगी
सूरज कुमार गोंड, सभासद दीपक गोंड, बबलू गोंड, राहुल गोंड, सीताराम गोंड, भास्कर चौधरी, आदित्य गोंड, सतीश चन्द सिंघम, चंदन गोंड, राज गोंड, मृत्युंजय गोंड व अन्य सदस्य रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments