Thursday, April 23, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedजिलाधिकारी ने किया एनआईसी भवन का भूमि पूजन, निर्माण कार्य आरंभ।

जिलाधिकारी ने किया एनआईसी भवन का भूमि पूजन, निर्माण कार्य आरंभ।

 

डीएम ने रखी पहली ईंट, एनआईसी भवन निर्माण कार्य शुरू।

कलेक्ट्रेट परिसर में एनआईसी भवन निर्माण मंत्रोच्चार से हुआ भूमि पूजन।

बलिया /जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार परिसर में प्रस्तावित एनआईसी (NIC) भवन निर्माण कार्य के लिए विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वयं ईंट रखकर निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की।
भूमि पूजन कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ।

जिलाधिकारी ने कहा कि एनआईसी भवन के निर्माण से जनपद में सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित कार्यों को सुदृढ़ किया जा सकेगा तथा प्रशासनिक कार्यों में और अधिक सुविधा एवं गति आएगी। एनआईसी भवन का निर्माण जनपद के डिजिटल ढांचे को मजबूती प्रदान करेगा और ई-गवर्नेंस व्यवस्था को और प्रभावी बनाएगा। इस कार्यक्रम में सीडीओ ओजस्वी राज, सीआरओ त्रिभुवन, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम शर्मा एवं एनआईसी के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments