Thursday, April 23, 2026
Google search engine
Homeसमाचारभतीजे के जन्मदिन में जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत

भतीजे के जन्मदिन में जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत

भतीजे के जन्मदिन में जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत

सलेमपुर–लार मार्ग पर रावतपार गेट के पास शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में ममता देवी (पत्नी–दिलीप कुमार गौड़, निवासी—रतनपुरा) की मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार ममता देवी (35) अपने भतीजे के जन्मदिन समारोह में शामिल होने मैके अपने भाई के साथ बाइक से जा रही थीं। मृतिका के भाई के अनुसार मार्ग में किसी दुपहिया से ठोकर लग गई और सड़क पर गिरकर कर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल ममता देवी को तुरंत लार अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय हालात और भी गंभीर होता देख उसे सलेमपुर हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।


घटना की सूचना अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के अनुसार, ममता देवी के पति दिलीप कुमार गौड़ गुजरात में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। हाल ही में उन्होंने परिवार के आराम के लिए गांव के बाहर एक नया मकान बनवाया था, जिसका जनवरी महीने गृह-प्रवेश (घरभोज) होना था। लेकिन समारोह से पहले ही ममता देवी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

पिता सर्वजीत गौड़ ने कहा कि अंतिम संस्कार की तैयारी कर दिया गया है बेटे का इंतजार में है कल सोमवार को आते ही बहू के अंतिम संस्कार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments