बड़हलगंज। उपनगर में शुक्रवार की रात्रि में माता दुर्गा जी की प्रतिमा का विसर्जन के लिए नगर में स्थापित मूर्ति पूजा समिति द्वारा सायं 8 बजे से सोती चौराहे पर प्रतिमा को लाने के लिए तैयार थी ।
परन्तु वहीं नगर में हो रही भारी बारिश के कारण मूर्ति आयोजकों द्वारा बारिश कम होने के बाद ही मूर्ति लाने का विचार करने लगे । लेकिन रात नगर में बारिश जो शाम को शुरू हुआ पूरी रात्रि तक जोरशोर से होने लगा । इसी बीच मूर्ति आयोजकों ने भी भारी बारिश में ही विसर्जन करने फैसला कर नगर में पहली बार भारी बारिश के बीच बड़े उत्साह के साथ माता की प्रतिमा का विसर्जन नगर में परंपरागत तरीके से किया जाने लगा।
पूरे कस्बे में दुर्गाजी प्रतिमाओं से लदी ट्रालियों की लंबी कतारें सड़कों पर जमी नजर आईं। बड़हलगंज कस्बे की कुल 33 दुर्गा प्रतिमाओं को लेटाघाट स्थित विसर्जन स्थल तक ले जाने के लिए ट्रालियों में रखा गया है। प्रतिमाओं को बारिश के पानी से सुरक्षित रखने के लिए आयोजकों ने उन्हें तिरपाल और प्लास्टिक की पॉलिथीन से ढक दिया है।
वही पहले से तैनात प्रशासन द्वारा क्रमबंद तरीके से दुर्गा पूजा समिति को सोती चौराहे से घासमंडी , अम्बे टॉकीज, लेटाघाट से सोती चौराहा से होते हुए मोहल्ला लालगंज में बने तरकुलही घाट पर विसर्जन किया गया।



