Monday, May 25, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedनगर पंचायत बड़हलगंज में विजयादशमी रामलीला मैदान 'जय श्रीराम' के नारों...

नगर पंचायत बड़हलगंज में विजयादशमी रामलीला मैदान ‘जय श्रीराम’ के नारों के साथ धूमधाम से मनाया गया – सतीश उमर| बड़हलगंज, गोरखपुर

 

बड़हलगंज–

असत्य पर सत्य की विजय का  पर्व विजयादशमी का आयोजन गुरुवार को नगर पंचायत बड़हलगंज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शाम को शुभ मुहूर्त पर श्री राम जी द्वारा  रावण का पुतला दहन किया गया । रावण दहन होते ही रामलीला मैदान “जय श्रीराम” के उदघोष से गूंज उठा।

उपनगर बड़हलगंज बाईपास के मैदान में रामलीला मंचन एवम्  दशहरा मेला और  आयोजन हुआ। दिनभर चली प्रस्तुतियों में मेघनाद-लक्ष्मण संवाद, मेघनाद वध और कुंभकर्ण वध के दृश्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शाम होते-होते मंचन का सबसे प्रतीक्षित दृश्य राम-रावण युद्ध शुरू हुआ, जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग मैदान में मौजूद रहे।

रामलीला का मंचन  श्री रामलीला कमेटी बड़हलगंज के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार एडवोकेट द्वारा मंच का संचालन किया गया । मंच पर उपस्थित रामलीला कमेटी के सभी पदाधिकारीगढ़ मौजूद रहे।

इस आयोजन में  चिल्लूपार के क्षेत्रीय विधायक राजेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी, और उपजिलाधिकारी गोला अमित जायसवाल सहित चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, अशोक जायसवाल , विश्वनाथ तिवारी ने उपस्थित जनसमूह को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments