Thursday, April 23, 2026
Google search engine
HomeUncategorized*ऑपरेशन सिन्दूर के आगाज़ के साथ ही जनपद में 99 यू पी...

*ऑपरेशन सिन्दूर के आगाज़ के साथ ही जनपद में 99 यू पी बटालियन एन सी सी के कैडट्स ने किया सुबह से शाम तक मॉक ड्रिल*

*ऑपरेशन सिन्दूर के आगाज़ के साथ ही जनपद में 99 यू पी बटालियन एन सी सी के कैडट्स ने किया सुबह से शाम तक मॉक ड्रिल*

आजमगढ़। ऑपरेशन सिंदूर के द्वारा भारत की पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर की गई कार्यवाही और युद्ध की आशंकाओं के बीच आज़मगढ़ में स्थित 99 यू पी बटालियन एन सी सी के मुख्यालय और डी ए वी पी जी कॉलेज पर शासन और डी जी एन सी सी के निर्देश पर युद्धजन्य परिस्थितियों के मध्य सेना के सहायता हेतु एवं आपदा प्रबंधन की तकनीकों के साथ ही मॉक ड्रिल कराते हुए विधिवत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
डी ए वी पी जी कॉलेज के सहयुक्त एन सी सी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ0 पंकज सिंह ने जानकारी दी कि,
कमान अधिकारी के निर्देशानुसार, आर्मी के जे सी ओ,एन सी ओ और हवलदारों ने भारत की दूसरी रक्षा पंक्ति के रूप में विख्यात एन सी सी संगठन के सभी कॉलेजों के कैडेटों को सुबह से ही प्रशिक्षण देना प्रारम्भ कर दिया था।
प्रशिक्षण के दौरान पहले लेक्चर के माध्यम से कैडेटों का आवश्यक तकनीकी जानकारी दी गई,इसके पश्चात हमला होने पर कैसे स्वयं को बचाते हुए दूसरों की मदद करनी है इसकी भी जानकारी दी गई।
मॉक ड्रिल के दौरान हमले के वक़्त ,ज़मीन पर लेट जाने,किसी तहखाने, सुरंग,मेज आदि की ओट लेकर सुरक्षित रहने,घायलों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने,प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने, ब्लैक0ऑउट के दौरान,सभी लाइट्स ऑफ कर खिड़कियों पर काले पर्दे लगाने इत्यादि के अलावा बहुत सी सैन्य जानकारियां प्रदान की गईं।
हमले के दौरान सुरक्षित स्थानों की पहचान कर, टॉर्च, मोमबत्ती, नकद पैसा,खाने पीने के सामान, फर्स्ट एड की जरूरी चीज़ों के भंडारण की भी जानकारी प्रदान की गई।
बटालियन पर प्रशिक्षण के उपरांत कैडेटों ने पुनः डी ए वी कॉलेज पहुँचकर पुनः मॉक ड्रिल का अभ्यास किया इसके पश्चात जिला प्रशासन के निर्देश पर अपराह्न 3 बजे से पुनः मॉक ड्रिल में भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments