Thursday, April 23, 2026
Google search engine
HomeUncategorized**वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने किया साप्ताहिक परेड का निरीक्षण**

**वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने किया साप्ताहिक परेड का निरीक्षण**

**वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने किया साप्ताहिक परेड का निरीक्षण**
आजमगढ़। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक *हेमराज मीना* ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित परंपरागत साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने परेड की सलामी ली और उपस्थित पुलिस बल को अनुशासन, ड्यूटी के प्रति निष्ठा तथा जनसंपर्क में संवेदनशीलता बनाए रखने के निर्देश दिए।

परेड में पुलिस लाइन व पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं से आरक्षी, मुख्य आरक्षी, उप निरीक्षक एवं निरीक्षक स्तर के अधिकारी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर *डॉग स्क्वाड* और *ड्रोन कैमरा इकाई* का भी निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने परेड में सम्मिलित टुकड़ियों की चाल-ढाल, वर्दी की स्थिति एवं अनुशासन का सूक्ष्म अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान *अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन*, *क्षेत्राधिकारी नगर गौरव शर्मा*, *क्षेत्राधिकारी सगड़ी शुभम तोड़ी* एवं *प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन* भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के उपरांत एसएसपी श्री मीना ने पुलिस मेस, बैरक, आवासीय परिसर, जीडी कार्यालय, गणना शाखा, आरटीसी कार्यालय, सब्सिडी कैंटीन, जनपद नियंत्रण कक्ष, मोटर वाहन शाखा, स्टोर, क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार, गैस एजेंसी एवं नफीस कार्यालय समेत विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

उन्होंने *यूपी 112* के दोपहिया व चारपहिया वाहनों का निरीक्षण करते हुए उनकी स्थिति, उपकरणों की उपलब्धता एवं साफ-सफाई की समीक्षा की। साथ ही, प्रभारी यूपी 112 को वाहनों की सभी कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी तैनात कर्मियों को निर्देशित किया कि वे ड्यूटी के दौरान सदैव वर्दी में रहें, अनुशासित व्यवहार करें और जनता से मधुर संबंध बनाए रखें। साथ ही, दंगा नियंत्रण उपकरणों की अनिवार्य उपलब्धता, टैबलेट व अन्य उपकरणों के नियमित रखरखाव को भी सुनिश्चित करने के लिए कहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments