सांसद सलेमपुर के प्रयास से आर एम एस कार्यालय देवरिया बना रहेगा
सलेमपुर के सपा सांसद श्री रामाशंकर राजभर ने देवरिया के आर एम एस कार्यालय खत्म होने के सवाल पर केन्द्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर देवरिया में आर एम एस कार्यालय बनाए रखने के लिए मांग किया जिस पर मन्त्री ने पत्र के माध्यम से सांसद को जवाब देते हुए कहा कि उपरोक्त मामले की जांच विभाग द्वारा करवाईं गई है मुझे अवगत कराया गया है कि देवरिया आर एम एस का नेशनल सेंटिंग हब N S H.गोरखपुर। में विलय दोनों कार्यालयों के आंकड़ों और ट्रांजिट समय के लाभ का विश्लेषण करने के पशचात ही किया गया है साथ ही यह भी सुचित किया गया है देवरिया आर एम एस और गोरखपुर एन एस एच के बिच मेल ले जाने के लिए पर्याप्त डाक सम्पर्क उपलब्ध है हब के विलय के बाद दोनों कार्यालयों के बिच डाक वितरण में देरी की कोई रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है जहां तक जनता के लिए बुकिंग काउंटर की सुविधा का प्रशन है

तो वर्तमान में देवरिया आर एम एस का बुकिंग काउंटर पूर्व की भांति जनता की सुविधा हेतु 16.00.। बजे से .23.15.बजे।तक कार्यरत हैं अतः देवरिया मंडल के अधिन सभी डाक घरों में किसी भी प्रकार की सेवाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और न ही जनता की किसी प्रकार की असुविधा होगी उक्त जानकारी मंजूर आलम सांसद मिडिया प्रभारी सलेमपुर ने दिया है



