- देवरिया जनपद ( उत्तर प्रदेश) के सभी सम्मानित स्वजातीय भाई- बहनो को सादर अवगत हो की- जायसवाल समाज देवरिया के जिलाध्यक्ष, जिला महासचिव, जिला कोषाध्यक्ष का चुनाव किया जाना प्रस्तावित है।
इसी विषय को लेकर दिनांक 23/03/2025 को जायसवाल समाज देवरिया ( रजि0 ) उत्तर प्रदेश के नियमानुसार/ नियमावली के अनुसार सिर्फ कोर कमेटी की बैठक मे सर्व सम्मति से नये पदाधिकारीगणो के चुनाव की रूप रेखा बनायी गयी ।
जिसके अनुरूप देवरिया जनपद मे पहली बार स्वजातीय संगठन मे पुरे लोकतान्त्रिक एवं पारदर्शी तरीके से उक्त पदो का चुनाव कराया जायेगा ।
इसके लिए कोर कमेटी ने स्वतंत्र चुनाव संचालन कमेटी का गठन किया जिसके प्रभारी/ चुनाव अधिकारी के रूप मे पत्रकार एकता समन्वय समिति के प्रदेश प्रभारी एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री अखिलेश जायसवाल जी के नेतृत्व मे चयन किया गया तथा उक्त चुनाव संचालन समिति के सदस्य के रूप मे श्री दिनेश जायसवाल जी, शम्भू जायसवाल जी, संजय जायसवाल जी, संजीव जायसवाल जी,राजकुमार उर्फ राजू जायसवाल जी को चुना गया ।
—————————–
नवगठित चुनाव संचालन समिति एवं चुनाव अधिकारी के द्वारा जायसवाल समाज देवरिया के जिलाध्यक्ष, जिला महासचिव, जिला कोषाध्यक्ष के चुनाव की विधिवत घोषणा–
चुनाव कार्यक्रम
****************
24/03/2025 से 08/04/2025 तक विभिन्न पदो हेतू प्रत्येक दिन सुबह 9 बजे से दिन के 12 बजे तक ( चुनाव अधिकारी श्री अखिलेश जायसवाल जी ) के कैम्प कार्यालय पर आवेदन जमा होगें ।
13/04/2025 को आवेदन की स्वैच्छिक वापसी
15/04/2025 को विभिन्न पदो के लिए शेष आवेदनो की घोषणा
15/04/2025 से 15 दिन के अन्दर चुनाव अधिकारी के द्वारा जिलास्तरीय बैठक,के माध्यम से उक्त पदो हेतू निर्वाचन की पुरी प्रकिया को पुरा किया जायेगा और उसी दिन उक्त पदो, जिलाध्यक्ष, जिला महासचिव,जिला कोषाध्यक्ष पर नये पदाधिकारीगणो की घोषणा की जायेगी ।
जायसवाल समाज देवरिया के जिलाध्यक्ष, जिला महासचिव,जिला कोषाध्यक्ष के पद हेतू देवरिया जनपद के सभी क्षेत्रो के स्वजातीय भाई आवेदन कर सकते है।
आवेदन का प्रारूप जिलाध्यक्ष हेतू
1-चुनाव अधिकारी को सम्बोधित एक आवेदन पत्र जिस पर नवीन पासपोर्ट साईज का फोटो लगा हो –
2- आधार कार्ड की छायाप्रति
3- आवेदन शुल्क रूप मे रूपया 1100/- नगद ( ग्यारह सौ0 रूपया मात्र नगद )
आवेदन का प्रारूप जिला महासचिव हेतू
1- चुनाव अधिकारी को सम्बोधित आवेदन जिस पर नवीन फोटो लगा हो
2- आधार कार्ड की छाया प्रति
3- आवेदन शुल्क के रूप मे रूपया 500/- ( पाचँ सौ0 रूपया मात्र नगद )
आवेदन का प्रारूप जिलाध्यक्ष कोषाध्यक्ष हेतू
1- चुनाव अधिकारी को सम्बोधित एक आवेदन पत्र जिस पर नवीन फोटो लगा हो
2- आधार कार्ड की छायाप्रति
3-आवेदन शुल्क के रूप मे रूपया 400/- ( चार सौ0 रूपया मात्र नगद )
——————————
नोट- उपरोक्त किसी भी पद हेतू जमा की गयी आवेदन शुल्क को- आवेदन वापसी या नही चुने जाने की दशा मे आवेदन शुल्क वापस नही किया जायेगी उक्त आवेदन शुल्क को समाज के आगामी कार्यक्रम हेतू आपका सहयोग माना जायेगा ।
विशेष सुचना-
जायसवाल महिला सभा देवरिया एवं जायसवाल युवा सेवा समिति देवरिया का भी चुनाव इसी नियमावली के अन्तर्गत इस चुनाव के बाद आगामी 3 माह के अन्दर कराये जायेगें ।
सूचनार्थ
1-माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा
2- माननीय राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा
3- माननीय संरक्षक
जायसवाल समाज देवरिया
भवदीय-
अखिलेश जायसवाल
चुनाव अधिकारी
एवं चुनाव संचालन समिति के सभी सम्मानित सदस्य गण
जायसवाल समाज देवरिया ( रजि0 ) उत्तर प्रदेश
विशेष नोट- चुनाव सम्बन्धित किसी भी प्रकार की जानकारी हेतू – 7398877363 पर संपर्क करें ।



