Thursday, April 23, 2026
Google search engine
Homeसमाचारआग से जन-धन की सुरक्षा के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को...

आग से जन-धन की सुरक्षा के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को सभी ब्लॉकों में रखना आवश्यक है – जगरनाथ यादव

आग से जन-धन की सुरक्षा के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को सभी ब्लॉकों में रखना आवश्यक है – जगरनाथ यादव

भाटपार रानी देवरिया। बढ़ती गर्मी और चढ़ते पारे के साथ तेज रफ्तार चल रहे पछुआ हवा के बीच पक कर तैयार रबी की फसलों के साथ आमजन की सुरक्षा के लिए प्रशासन को फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को त्वरित एक्शन मोड में रखना होगा,ताकि किसी भी परिस्थिति से निपटा जा सके और फसलों की सुरक्षा की जा सके।जब फसलें पक कर तैयार हो जाती हैं तब किसानों की चिंता बढ़ना लाजिमी है कि सुरक्षित गेहूं की कटाई कर ला सकें। चूंकि तेज रफ्तार चलती पछुआ हवाएं आगजनी की कारक होती हैं,अतः फसलों की सुरक्षित कटाई और मड़ाई के बाद अनाज को घर ला देना एक चुनौती होती है।
इस मौसम में विषम परिस्थितियों से निपटने का मुकम्मल इंतजाम प्रशासन को ससमय कर लेना चाहिए, साथ ही आमजन को भी सतर्क रहकर अपनी सम्पत्ति और फसलों की सुरक्षा हेतु जागरूकता अभियान या सूचना सलाह का प्रसारण आवश्यक है। आमजन को भी चाहिए कि पानी के संसाधनों यथा पंपिंग सेट,मोटर, टुल्लू पंप आदि को तैयार लगाकर तैयार रखें ताकि सुरक्षा के लिए आवश्यक होने पर आग बुझाने हेतु शीघ्र उपयोग किया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments