सपा सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा राणा सांगा पर दिए गये बयान को लेकर राजपूताना युवाओं में नाराजगी जलाया पुतला
जनपद देवरिया के लार नगर पंचायत गेट के सामने गुरुवार को समाजवादी पार्टी के(राज्यसभा) सांसद रामजी लाल सुमन का पुतला जला कर विरोध जताया गया। आपको बता दें कि सपा सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा राणा सांगा पर दिए गए विवादित बयान से राजपूत युवा नेताओं द्वारा नाराजगी जताया । युवा नेताओं का कहना था कि सपा सांसद ने भारत माता के लिए प्राण न्यूछावर करने वाले राणा सांगा के बारे में निम्न स्तर की टिप्पणी की है।जो किसी भी दशा में बर्दाश्त नही है।और साथ ही लाल सुमन मुर्दावाद राणा के सम्मान में हम सभी मैदान में के नारे भी लगाए। जिसमे मुख्य रूप से जितेंद्र सिंह ,राणा प्रताप सिंह ,ओमनारायण सिंह ,सूरज सिंह ,बंटी सिंह ,देवेंद्र सिंह राजू ,राजन सिंह ,आशीष सिँह ,बिनय सिंह ,कुणाल सिंह ,गोलू सिह ,मनोज सिंह ,धीरज सिंह ,रजनीश सिंह ,अभिषेक सिंह ,प्रशान्त सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।



