सोहनपुर के सूरजमुखी पोखरे से कब हटेगा अवैध कब्जा?
भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा सोहनपुर के दक्षिणी छोर पर स्थित 8 एकड़ में फैले सूरजमुखी पोखरे पर तीनों तरफ से हो रहे बेतहाशा अवैध कब्जे ने पोखरे के अस्तित्व को खतरे में डाल दिया है ।
जहां एक तरफ अवैध कब्जा मुक्ति अभियान चलाकर सार्वजनिक भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त किया जा रहा है,वहीं शिकायतों और कोर्ट के आदेश के बावजूद भी प्रशासन पोखरे से अवैध कब्जा हटाने से गुरेज कर रहा है, क्यों?
आखिर पक्षपात पूर्ण कार्यशैली पर सवालिया निशान उठना लाजिमी है।जिलाधिकारी महोदया जी और उपजिलाधिकारी भाटपार रानी कृपया संज्ञान लेकर जनहित में सार्वजनिक पोखरे की भूमि से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें,नहीं तो जनता के बीच पक्षपात पूर्ण कार्यशैली पर चर्चा होने लगी है,
जो न्याय पूर्ण कार्यशैली पर सवालिया निशान है…..



