Thursday, October 22, 2026
Google search engine
Homeसमाचारकलेक्ट्रेट में डीएम का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

कलेक्ट्रेट में डीएम का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

कलेक्ट्रेट में डीएम का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

देवरिया, 24 सितंबर। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण कर विभिन्न कार्यालयों की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जिला पूर्ति कार्यालय, फौजदारी एवं राजस्व अभिलेखागार, चकबंदी कार्यालय, संयुक्त कार्यालय, आपात सहायता कार्यालय तथा नजारत सदर समेत अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिकारियों से कार्यालयों में संचालित कार्यों और अभिलेखों के रख-रखाव की जानकारी ली। उन्होंने कार्यालयों में साफ-सफाई बनाए रखने के साथ ही फाइलों और अभिलेखों को व्यवस्थित एवं सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहें तथा अपने पटल से संबंधित कार्यों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। आमजन से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी न हो और प्रकरणों का नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।
उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अवकाश के लिए मानव संपदा पोर्टल की निर्धारित प्रक्रिया का ही पालन किया जाए। बिना पूर्व स्वीकृति के अवकाश पर रहने से बचने के निर्देश भी दिए।
डीएम ने कार्यालय में आने वाले फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार करने तथा उनकी समस्याओं के प्रभावी निस्तारण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में पारदर्शिता और सुव्यवस्था के साथ आमजन को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आसानी से मिलना चाहिए।
निरीक्षण के दौरान एएसडीएम अखिलेश कुमार यादव सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments