Thursday, October 22, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedबड़हलगंज: कोतवाली परिसर में भिड़े किन्नर समाज के दो गुट, पुलिस ने...

बड़हलगंज: कोतवाली परिसर में भिड़े किन्नर समाज के दो गुट, पुलिस ने क्षेत्र का बंटवारा करा शांत कराया मामला

सतीश उमर , वन क्लिक न्यूज
बड़हलगंज (गोरखपुर)।
क्षेत्रीय वर्चस्व और यजमानों के बंटवारे को लेकर पिछले कई दिनों से चला आ रहा किन्नर समाज के दो गुटों का विवाद बुधवार को कोतवाली परिसर में खुलकर सामने आ गया। सुबह 10 बजे से ही दर्जनों गाड़ियों से करीब 400 की संख्या में पहुंचे दोनों पक्षों के किन्नर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों पक्ष ताली बजाकर एक-दूसरे को अपशब्द कहने लगे।
संघर्ष की स्थिति बनते देख कोतवाल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने तुरंत पुलिस टीम के साथ मोर्चा संभाला और भीड़ को तितर-बितर किया। इसके बाद बड़हलगंज के किन्नर लल्लन द्वारा दी गई तहरीर पर संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों के प्रमुखों को चेंबर में बुलाकर वार्ता शुरू कराई।
पुलिस चेंबर में बनी समझौते की सहमति
कोतवाल ने बड़हलगंज पक्ष के मुखिया लल्लन व बिजली और देवरिया पक्ष की सरोजा व कोमल के साथ बैठक कर विवाद का हल निकाला। फौरी तौर पर देवरिया क्षेत्र के किन्नरों को बड़हलगंज की सीमा डेरवा तक के यजमानों को संभालने का अधिकार देकर मामला शांत कराया गया।
“दोनों पक्षों में क्षेत्र को लेकर गंभीर विवाद की स्थिति बनी हुई थी। फिलहाल देवरिया पक्ष को डेरवा सीमा तक का क्षेत्र दिया गया है। जिस दिन किन्नर सरोजा अपना गुरु तय करेंगी, उस दिन नए सिरे से क्षेत्र का अंतिम सीमांकन किया जाएगा।”
— अतुल कुमार श्रीवास्तव, कोतवाल (बड़हलगंज)
पुलिस के इस त्वरित हस्तक्षेप से पिछले कई दिनों से जारी इस क्षेत्रीय विवाद पर फिलहाल विराम लग गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments