Thursday, October 22, 2026
Google search engine
Homeदेवरियासत्य, अहिंसा और सादगी का दिया संदेश, परासी चकलाल विद्यालय में मनाई...

सत्य, अहिंसा और सादगी का दिया संदेश, परासी चकलाल विद्यालय में मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

सत्य, अहिंसा और सादगी का दिया संदेश, परासी चकलाल विद्यालय में मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

जिला देवरिया क्षेत्र लार

परासी चकलाल। संविलियन विद्यालय परासी चकलाल में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान दोनों महापुरुषों के जीवन और देश के प्रति योगदान को याद करते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।

oplus_136314880

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद शिक्षकों और विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान गाया। राष्ट्रगान के उपरांत महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापकों ने महात्मा गांधी के जीवन, सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों तथा स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बताया कि गांधी जी का जीवन सादगी, सत्य और मानवता के मूल्यों से प्रेरणा देता है।

वहीं, लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर चर्चा करते हुए शिक्षकों ने उनकी सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और देशसेवा की भावना को रेखांकित किया। विद्यार्थियों को उनके प्रसिद्ध नारे ‘जय जवान, जय किसान’ के महत्व की जानकारी भी दी गई।

शिक्षकों ने विद्यार्थियों से महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर सत्य, अनुशासन, ईमानदारी और देशहित की भावना को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण देशभक्ति और उत्साह से भरा रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments