NCERT के क्षेत्रीय शिक्षा संस्थानों में आदित्य नाथ तिवारी का चयन, परिवार का बढ़ाया मान
देवरिया। सुतावर निवासी आदित्य नाथ तिवारी, पुत्र श्री जितेन्द्र नाथ तिवारी, ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर शानदार उपलब्धि हासिल की है। आदित्य नाथ तिवारी का चयन NCERT के क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान जयपुर एवं भोपाल के लिए हुआ है।
देश में NCERT के कुल पांच क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान हैं, जहां बी.एड. एवं एम.एड. पाठ्यक्रमों में सीमित सीटों पर प्रवेश दिया जाता है। ऐसे प्रतिष्ठित संस्थानों में चयन होना अपने आप में बड़ी उपलब्धि माना जाता है।
आदित्य नाथ तिवारी के चयन की खबर से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी इस सफलता ने परिवार के साथ-साथ सुतावर क्षेत्र का भी मान बढ़ाया है।



