Tuesday, August 25, 2026
Google search engine
Homeगोरखपुरबड़हलगंज में जर्जर तार बदलने का कार्य शुरू, एक हफ्ते तक दोपहर...

बड़हलगंज में जर्जर तार बदलने का कार्य शुरू, एक हफ्ते तक दोपहर में 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

बड़हलगंज (गोरखपुर):
मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत सीमा विस्तारित और नवसृजित निकायों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए क्षेत्र में विशेष कार्य शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बड़हलगंज से निकलने वाले 11 केवी मेन मार्केट फीडर के जर्जर तारों को बदलने का निर्णय लिया गया है। इसके चलते नगर के विभिन्न इलाकों में एक हफ्ते तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
​विद्युत वितरण खंड कौड़ीराम के अधिशासी अभियंता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह शटडाउन दिनांक 09 अगस्त 2026 से 15 अगस्त 2026 तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक (कुल 4 घंटे) मेन मार्केट फीडर की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।
​ये क्षेत्र रहेंगे प्रभावित:
​मरम्मत कार्य के दौरान निम्नलिखित प्रमुख क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी:
​बाईपास रोड
​कॉलेज रोड
​बैंक रोड
​सोती चौराहा
​गोला मोहल्ला
​लेटाघाट व बेलिया
​हनुमानगढ़ी, तिवारीपुर और गाजीरौजा
​बाछेपार एवं अंबेडकर चौराहा
​उपभोक्ताओं से अपील करते
अधिशासी अभियंता
विद्युत वितरण खंड, कौड़ीराम
​विद्युत विभाग ने संबंधित फीडर के सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे कटौती के समय से पहले अपने आवश्यक कार्य, विशेषकर पानी भरने आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। विभाग ने इस आवश्यक रखरखाव कार्य में जनता से सहयोग की अपील की है तथा उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments